प्रयागराज। 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में मानवीय भूल के चलते नियुक्ति से बाहर होने वाले अभ्यर्थियों ने एक बार फिर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से उनके साथ न्याय करने की गुहार लगाई है।
इन अभ्यर्थियों का कहना है कि सचिव मेरिट प्रभावित नहीं करने वाली गलती सुधारने की अनुमति देकर उनके साथ न्याय करें। यह अभ्यर्थी सोमवार से निदेशक एनसीईआरटी लखनऊ के कार्यालय पर धरना देंगे। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से मांग करने वालों में 18 ऐसे अभ्यर्थी हैं जिनको नियुक्ति पत्र मिलने के बाद प्रमाण पत्र एवं आवेदन में अलग जानकारी होने से रोक दिया गया। इसमें 15 ऐसे हैं, जिनके आवेदन और प्रमाण पत्र में अलग-अलग जानकारी होने के बाद भी मेरिट प्रभावित नहीं हो रही है। शनिवार को सचिव से मांग करने वालों में आगरा से अनुराग पांडेय, प्रयागराज से मनु कुमार पांडेय, आजमगढ़ से विकल्प कुमार,रायबरेली से दिनेश कुमार शामिल हैं।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें