Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

लंबे समय से बेसिक विद्यालयों से गायब चल रहे शिक्षकों की कराई जाएगी तलाश, विभाग ने जारी किया आदेश

 लंबे समय से बेसिक विद्यालयों से गायब चल रहे शिक्षकों की कराई जाएगी तलाश, विभाग ने जारी किया आदेश



वाराणसी। बेसिक शिक्षा परिषद ने अपने उन शिक्षकों की तलाश शुरू की है जो लंबे वक्‍त से स्कूल नहीं आ रहे हैं। ऐसे शिक्षकों को विभाग लापता मानकर खोज खबर लेने में जुट गया है। स्कूलों में शिक्षकों की अनिवार्य उपस्थिति को लेकर शासन ने बेसिक शिक्षा कार्यालय को कड़े कदम उठाने का आदेश जारी किए हैं। विभाग में इस तरह के शिक्षक मिलने के बाद उन्हें नोटिस दिया जाएगा। जिले में 1144 विद्यालय हैं, इनमें लगभग 6000 शिक्षक और शिक्षामित्र आदि तैनात हैं।

इससे जुड़ा एक मामला बड़ागांव ब्लॉक के रघुनाथपुर वारी में सामने आया है। यहां एक सहायक अध्यापिका स्वाति द्विवेदी पिछले चार साल से लापता है। शिक्षिका के खिलाफ जब बीएसए ने पता लगवाया तो उनकीकोई सूचना नहीं मिली। इसके आधार पर बीएसए ने शिक्षिका के सेवा समाप्ति करने का आदेश दे दिया है। इस कार्रवाई के बाद से विभाग में हलचल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news