Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

कर्मचारियों व शिक्षकों की अनदेखी का दुष्परिणाम भुगतेगी सरकार

 'कर्मचारियों की अनदेखी का दुष्परिणाम भुगतेगी सरकार


लखनऊ। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार के रुख पर नाराजगी जताई है। मोर्चा ने सरकार को दुष्परिणाम भुगतने की चेतावनी दे दी है। मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्रा ने रविवार को कहा कि सरकार की उपेक्षा पूर्ण नीति से कर्मचारियों में काफी रोष है


उन्होंने कहा कि वेतन विसंगति, भत्तों, सेवा पुनर्गठन व सेवा नियमावली आदि मांगों पर अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेलकर मरीजों की जान बचाई। सरकार अपनी पीठ तो थपथपा रही है, लेकिन कर्मचारियों की कठिनाइयों को सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे हस्तक्षेप करके कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय कराएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news