Advertisement

Govt Jobs : Opening

69000 शिक्षक भर्ती: 6800 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग दोहराई

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती से जुड़े 6800 अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर बैठक कर नियुक्ति की मांग दोहराई। अभ्यर्थियों का कहना है कि आरक्षण संबंधी विसंगतियों के कारण उनकी नियुक्ति प्रक्रिया लंबित है।

सरकार द्वारा जारी सूची से अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी थी, लेकिन मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण नियुक्ति नहीं हो सकी। अभ्यर्थियों ने कहा कि 19 मार्च की सुनवाई से पहले वे संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। उनका आरोप है कि सूची के आधार पर भी नियुक्ति न देना दोहरा अन्याय होगा। सकारात्मक निर्णय आने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news