Advertisement

Govt Jobs : Opening

टीईटी समस्या का समाधान निकालें पीएम

लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस एम्प्लाइज फेडरेशन (इम्पफ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट सचिव को पत्र भेजकर शिक्षकों की टीईटी संबंधी समस्या का तत्काल समाधान निकालने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो देशभर के कर्मचारी भी शिक्षकों के आंदोलन में शामिल होंगे।

इम्पफ ने यूनाइटेड टीचर्स फेडरेशन, यूपी के आंदोलन को समर्थन देते हुए शिक्षकों की मांगों को जायज बताया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमबी सिंह, महासचिव प्रेमचंद और उप महासचिव अतुल मिश्रा ने ऑनलाइन बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की और सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।

पदाधिकारियों ने कहा कि पुराने शिक्षकों को टीईटी देने के लिए बाध्य करना उचित नहीं है। इससे शिक्षकों में व्यापक नाराजगी है, जो सरकार के लिए महंगी साबित हो सकती है। इम्पफ ने सभी राज्यों के अध्यक्षों और महामंत्रियों को यूनाइटेड टीचर्स फेडरेशन के आंदोलन को सहयोग देने के निर्देश भी जारी किए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news