Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

वेतन-पेंशन में देरी से कर्मचारियों-पेंशनर्स में नाराजगी

लखनऊ। सरकार की घोषणा के बावजूद माह के अंतिम दिन तक वेतन और पेंशन न मिलने से कर्मचारियों व पेंशनर्स में आक्रोश है।



उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने कहा कि होली से पूर्व भुगतान का आश्वासन दिया गया था


लेकिन शाम तक खातों में राशि नहीं पहुंची। वहीं सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया कि कई जिलों से पेंशन न मिलने की शिकायतें आई हैं। देरी से लाखों परिवारों के सामने त्योहार मनाने को लेकर आर्थिक कठिनाई खड़ी हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news