यह कार्यक्रम पारंपरिक स्नातक उपरांत बीएड पाठ्यक्रम से अलग है। इसमें विद्यार्थी चार वर्षों में लिबरल आर्ट्स विषयों के साथ-साथ शिक्षा शास्त्र में भी ‘मेजर’ की डिग्री प्राप्त करेंगे। छात्र भूगोल, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदी और अर्थशास्त्र जैसे विषयों में विशेषज्ञता के साथ शिक्षाशास्त्र का व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
Govt Jobs : Opening
चार वर्षीय बीएड में दाखिले को दस तक करें आवेदन
प्रयागराज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम बीए-बीएड (माध्यमिक स्तर) पहली बार प्रारंभ हो रहा है। दाखिला राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (एनसीईटी) 2026 के माध्यम से होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च (रात 11:50 बजे) तक है। प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं में 17 अप्रैल को होगी। 180 मिनट में 160 प्रश्न हल करने होंगे। इसमें भाषा बोध, कक्षा 12 स्तर के विषय, सामान्य ज्ञान, मानसिक क्षमता, तार्किक एवं मात्रात्मक विवेचन तथा शिक्षण अभिरुचि से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें