8वां वेतन आयोग: बेसिक पे में 66% तक बढ़ोतरी की संभावना, फैमिली यूनिट बढ़ाने की मांग तेज
8वें वेतन आयोग को लेकर सरकारी कर्मचारियों के बीच सैलरी बढ़ोतरी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में नेशनल काउंसिल (ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी) की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में कर्मचारियों की सैलरी रिवीजन के लिए फैमिली यूनिट की संख्या 3 से बढ़ाकर 5 करने की मांग उठाई गई।
यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इसका सीधा प्रभाव फिटमेंट फैक्टर पर पड़ेगा और कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में लगभग 66% तक बढ़ोतरी संभव हो सकती है।
पे कमीशन में फैमिली यूनिट का फॉर्मूला क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन के महासचिव सी. श्रीकुमार का कहना है कि तीन फैमिली यूनिट का फॉर्मूला वर्ष 1956 में आयोजित 15वें इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस में तय किया गया था।
तब से लेकर अब तक सभी वेतन आयोगों में कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी तय करने के लिए इसी फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाता रहा है।
फैमिली यूनिट बढ़ाने की मांग क्यों उठ रही है?
विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान समय में परिवार की जिम्मेदारियां पहले की तुलना में बढ़ गई हैं।
बच्चों की कानूनी जिम्मेदारी पूरी तरह अभिभावकों पर होती है।
समाज में न्यूक्लियर फैमिली (छोटे परिवार) का चलन तेजी से बढ़ा है।
कई मामलों में कर्मचारियों को अपने माता-पिता की देखभाल भी करनी पड़ती है।
इसी कारण कर्मचारी संगठनों का कहना है कि फैमिली यूनिट में माता-पिता को भी शामिल किया जाना चाहिए, जिससे यूनिट की संख्या 3 से बढ़कर 5 हो सकती है।
बेसिक पे में 66% तक बढ़ोतरी संभव
रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि फैमिली यूनिट को 3 से बढ़ाकर 5 कर दिया जाता है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।एक फैमिली यूनिट बढ़ने पर लगभग 33.33% बेसिक पे बढ़ने की संभावना रहती है।
यदि दो यूनिट बढ़ती हैं तो यह वृद्धि करीब 66% तक पहुंच सकती है।
सैलरी पर क्या पड़ेगा असर? (उदाहरण से समझें)
पहली स्थिति:
मान लीजिए किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 78,000 रुपये है। वर्तमान में डीए 58% है और इसमें आगे 8% की और बढ़ोतरी संभव है। साथ ही सालाना 12% इंक्रीमेंट भी मिलता है।
यदि फिटमेंट फैक्टर 1.76 ही रहता है तो ऐसे में कर्मचारी की बेसिक सैलरी लगभग 1,38,688 रुपये तक पहुंच सकती है।
दूसरी स्थिति:
अगर फैमिली यूनिट को 3 से बढ़ाकर 5 कर दिया जाता है तो फिटमेंट फैक्टर लगभग 2.42 हो सकता है।
इस स्थिति में 78,800 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारी की नई बेसिक सैलरी करीब 1,90,676 रुपये तक पहुंच सकती है।
✔ कुल मिलाकर, यदि 8वें वेतन आयोग में फैमिली यूनिट बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें