Breaking Posts

Top Post Ad

शिक्षकों की बॉयोमैट्रिक से लगेगी हाजिरी : स्थिति में सुधार लाने को शिक्षकों पर नकेल लगाने को हुआ यह निर्णय

इलाहाबाद : राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाई का गिरता स्तर, छात्रों की कम होती संख्या, शिक्षकों की बढ़ती नेतागिरी पर शासन गंभीर है। स्थिति में सुधार लाने को शिक्षकों पर नकेल लगाने का निर्णय हुआ है।
हर विद्यालय में शिक्षक तय समय पर विद्यालय आएं और जाएं, पूरे समय कक्षा में रहकर पढ़ाई कराएं इसके लिए उनकी हाजिरी बायोमेटिक से कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने जुलाई माह में हर विद्यालय में बायोमेटिक हाजिरी अनिवार्य करने का निर्देश दिया है।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
इसका पालन न करने वाले विद्यालयों का वेतन रोकने की कार्रवाई होगी। जिला में राजकीय 28, सहायता प्राप्त 181, संस्कृत सहायता प्राप्त 40 एवं वित्तविहीन 680 विद्यालय हैं। इधर वित्तविहीन विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है। बोर्ड के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों का प्रदर्शन अत्यंत निराशाजनक था। टॉपरों की सूची से जीआइसी, जीजीआइसी, कर्नलगंज इंटर कालेज, डॉ. केपी जायसवाल, केपी इंटर कालेज, क्रास्थवेट गल्र्स कालेज, सीएवी, जमुना क्रिश्चियन, एंग्लो बंगाली, सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कालेज जैसे नामी स्कूल गायब थे। यही नहीं इन विद्यालयों में छात्रों की संख्या निरंतर कम हो रही है। कई ऐसे विद्यालय हैं जिनकी संख्या दो सौ से भी कम है। इसका प्रमुख कारण शिक्षकों में नेतागिरी का बढ़ता चस्का है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा, चेतनारायण, ठकुराई, पांडेय गुट के प्रतिनिधि हर विद्यालय में है। जो बच्चों को पढ़ाने के बजाय नेतागिरी में मशगूल रहते हैं। न उनके विद्यालय आने का समय होता है, न जाने का। जब चाहा चले आए और हाजिरी लगाकर चले जाते हैं। कुछ शिक्षक नेता ऐसे हैं जो महीने में दो-तीन दिन विद्यालय जाकर महीनेभर की हाजिरी लगा देते हैं। बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनका समय अधिकारियों का चक्कर काटने में बीतता है। ऐसी मनमानी रोकने को बायोमेटिक से हाजिरी लगाने का निर्णय हुआ है। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ‘शर्मा गुट’ के प्रांतीय सदस्य अजय सिंह व डॉ. शैलेश पांडेय बायोमेटिक लगाने का विरोध कर रहे हैं। कहते हैं शिक्षा विभाग के कार्यालय भ्रष्टाचार का केंद्र हैं। पहले वहां बायोमेटिक लगे उसके बाद विद्यालयों में। चेतनारायण गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष रामसेवक त्रिपाठी व ठकुराई गुट के उपाध्यक्ष मोहर्रम अली भी इसका विरोध कर रहे हैं।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

Facebook