Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

आरओ व एआरओ के 261 पदों के लिए विज्ञापन जारी , आखिरी तारीख 27 अक्टूबर तय

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी-2016 (आरओ-एआरओ) का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें 261 रिक्त पदों के लिए परीक्षा होगी जिसमे पांच पद बैकलॉग के हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर तय की गई है।
बैंक में आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर है। प्रतियोगी छात्र आरओ-एआरओ परीक्षा का विज्ञापन जारी करने की मांग की बार कर चुके हैं। आयोग ने परीक्षा से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट  पर जारी किया है। आवेदन ऑनलाइन करना होगा। अभ्यर्थियों से विशेष तौर पर आवेदन में अपना फोन नंबर लिखने के लिए कहा गया ताकि अग्रिम सूचनाएं उन्हें दी जा सकें। इस भर्ती के तहत सचिवालय, लोक सेवा आयोग मुख्य निर्वाचन अधिकारी आदि लगभग बीस विभागों के रिक्त पद भरे जाने हैं।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news