Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्रों की जीत तक संघर्ष करेंगे : प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही

अलीगढ़ : आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही का शिक्षा मित्रों के हक की लड़ाई के लिए दिल्ली जाते समय गांव हस्तपुर पर जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा के आवास पर समायोजित शिक्षकों ने स्वागत किया।
स्वागत से गदगद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह शिक्षा मित्रों के हक की लड़ाई के लिए जीत तक संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने शिक्षा मित्रों की जीत तक माला न पहनने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं उन्हें पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट उनके पक्ष में ही निर्णय देगा। आचार संहित खत्म होने व नई सरकार के गठन के बाद अवशेष साथियों के समायोजन का प्रयास किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने अपनी टीम के साथ प्रदेश अध्यक्ष को वकील की फीस के लिए धनराशि का चेक सौंपा। इस मौके पर सत्यप्रकाश शर्मा, प्रेमपाल सिंह आर्य, संतोष गौड़, मुकेश शर्मा, भीम सैन, अमित कुमार, राजवीर, निर्देश सारस्वत, आदित्य प्रताप सिंह, प्रकाशचंद्र, धीरज, गोपाल सिंह, नकुल प्रताप सिंह, रवेंद्र यादव, राजेश कुमार, देवेश द्विवेदी, शिवशंकर गुप्ता आदि थे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news