Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

गतिमान शिक्षकों की भर्ती काउंसलिंग ठप, प्रभावित होंगी 785 नियुक्तियां

सुल्तानपुर। सूबे का निजाम बदलते ही शासन ने चल रही शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर ब्रेक लगा दिया है। भर्ती प्रक्रिया रुकने से 785 नियुक्तियां अधर में लटक गई हैं।
बृहस्पतिवार को शासन से शिक्षकों की सभी गतिमान भर्ती प्रक्रिया पर अविलंब रोक लगाने के आदेश के बाद अभ्यर्थियों एवं विभाग में हड़कंप मच गया है। गतिमान काउंसलिंग भी तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है।
जिले में इस समय 12,460 सहायक अध्यापक, 4,000 उर्दू शिक्षक भर्ती एवं 32,022 शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद अनुदेशक की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 12,460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जिले को 288 पद आवंटित हैं। 4,000 उर्दू शिक्षक भर्ती में 112 पदों पर काउंसलिंग हो रही है। 32,022 अंशकालिक खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशक भर्ती में 385 पद आवंटित हैं। सहायक अध्यापक एवं उर्दू शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है।
इसमें सहायक अध्यापक में 596 एवं उर्दू शिक्षक भर्ती में 90 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग करा ली है। वहीं, शारीरिक शिक्षा व खेलकूद अंशकालिक अनुदेशक की भर्ती के लिए चार अप्रैल को काउंसलिंग तिथि निर्धारित की गई है। शासन की ओर से सभी गतिमान भर्ती प्रक्रियाओं पर रोक लगाने के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा महकमे एवं हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया है। लोग एक-दूसरे से भर्ती प्रक्रिया स्थगित होने के कारण की जानकारी करने में लगे रहे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news