Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बेसिक शिक्षा विभाग की हजारों शिक्षक भर्तियों पर लगी रोक, इन भर्तियों पर गिरी गाज

प्रदेश में भाजपा की नई सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही हजारों भर्तियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस आदेश के चलते 16460 सहायक अध्यापकों और 32 हजार अनुदेशकों की भर्ती प्रभावित हो गई है।
16 हजार सहायक अध्याक और 32 हजार अनुदेशक भर्ती
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिंह को शासन से मिले निर्देश के मुताबिक वर्तमान में प्राथमिक विद्यालयों में 12460 सहायक अध्यापक, 4000 उर्दू विषय के सहायक अध्यापकों की भर्ती चल रही है। इसके साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा विषय के 32022 अंशकालिक अनुदेशकों की भी भर्ती चल रही है।

इनमें अनुदेशकों के लिए भर्ती प्रक्रिया अक्तूबर 2016 में शुरू हुई थी जिसके लिए डेढ़ लाख से अधिक बीपीएड, सीपीएड और डीपीएड योग्यताधारी अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसी तरह 12460 और 4000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए दिसंबर 2016 में शुरू हुई थी। बेसिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को अगले आदेश तक इन दोनों भर्तियों को रोकने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय के 29334 सहायक अध्यापकों के खाली पदों पर भी भर्ती गतिमान है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news