Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

एक प्रधानाध्यापक निलंबित, पांच का वेतन रोका

अमरोहा : बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को जोया और अमरोहा ब्लाक के चार स्कूलों का निरीक्षण किया जिसमें उन्हें जहां स्कूलों में गंदगी के साथ शैक्षिक स्तर में काफी गिरावट मिली।
एक स्कूल तो समय से पहले ही बंद मिला। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्होंने एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया वहीं तीन प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक के वेतन वृद्धि व शिक्षामित्र के मानदेय आहरण पर रोक लगा दी है।

गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जोया ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर का निरीक्षण किया। छात्र उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थिति अंकित नहीं मिली। शैक्षिक स्तर काफी नीचे मिला। अध्यापिका नेहा गुप्ता ¨हदी का शब्द भी नहीं लिख पाई। यही नहीं यूनिफार्म वितरण का अभिलेख भी नहीं दिखा पाई। ऐसे में बीएसए ने तत्काल नेहा गुप्ता के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए प्रधानाध्यापिका कल्का यादव व अध्यापिका अलमास के एक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर के निरीक्षण में भी भारी कमियां मिली। यहां भी शैक्षिक स्तर में गिरावट मिली। इस पर प्रधानाध्यापक आफताब आलम के एक वेतन वृद्धि पर रोक लगाते हुए शिक्षामित्र सुमनलता को चेतावनी दी है। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय तेलीपुरा माफी पहुंचे। जहां उन्हें सभी छात्र-छात्राएं एक ही क्लास में मिले। विद्यालय में गंदगी का अंबार लगा था। शैक्षिक स्तर शून्य मिलने के बाद यह भी प्रकाश में आया कि यहां की अधिकतर अध्यापिकाएं अवकाश पर रहती हैं। ऐसे में उन्होंने अध्यापिका निशा को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए प्रधानाध्यापिका प्रियंका व अध्यापिका सचदेवा के वेतन आहरण पर रोक लगा दी। लौटते वक्त बीएसए ने अमरोहा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय फूलपुर-अदलपुर का निरीक्षण किया। 2.50 बजे ही यह विद्याल बंद मिला। ऐसे में बीएसए ने प्रधानाध्यापक ओमपाल को निलंबित कर शिक्षामित्र तारावती के मानदेय आहरण पर रोक लगा दी है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news