Important Posts

16448 शिक्षक भर्ती में नोटिस का जवाब देने नहीं आए शिक्षक

संसू, गोंडा : 16448 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति लेने वाले शिक्षकों में आठ की टीईटी व डीएलएड की डिग्री संदिग्ध मिली है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के संदेह जताने के बाद संबंधित शिक्षकों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया था। इसमें केवल एक शिक्षक ही कार्यालय आए।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि सभी शिक्षकों को नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन वह जवाब देने के लिए नहीं आ रहे हैं। नोटिस भेजने के बाद स्कूलों में इनकी उपस्थिति है या नहीं, इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया गया है। सभी ब्लॉकों से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण की सूचना न देने पर भेजा नोटिस

संसू, गोंडा : परिषदीय स्कूलों के जमीन व भवन पर अतिक्रमण की सूचनाएं मांगी गयी थीं, लेकिन झंझरी समेत नौ ब्लॉक संसाधन केंद्र से सूचनाएं नहीं आई हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पूर्व में कई बार सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। अब अंतिम नोटिस भेजा गया है। जानकारी न देने पर अधिकारियों से कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

UPTET news

Advertisement