इलाहाबाद 1उप्र लोकसेवा आयोग से होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक
समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2017 में इस बार पांच लाख से अधिक परीक्षार्थी
शामिल होंगे। जबकि माना जा रहा था कि इसमें कंप्यूटर के ‘ओ’ लेवल प्रमाण
पत्र की अनिवार्यता होने के चलते आवेदन पिछली बार की अपेक्षा कम आएंगे।
वहीं इसके विपरीत
आयोग से तीसरी बार हो रही इस परीक्षा में रिकार्ड आवेदन हुए हैं।
आरओ/एआरओ यानि समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2017
फिलहाल 465 रिक्त पदों के लिए प्रस्तावित है, जबकि इसमें विभिन्न विभागों
से अधियाचन आने पर रिक्तियों की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है। शासन ने
प्रतियोगियों की मांग और उसके आधार पर आयोग की ओर से भेजे गए पत्र को खारिज
करते हुए इस बार भी ‘ओ’ लेवल प्रमाण पत्र को अनिवार्य अर्हता में शामिल
किया है जिस पर संभावना जताई जा रही थी कि आवेदन पहले से कम होंगे। ऐसा
इसलिए क्योंकि काफी पहले से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं
के पास यह प्रमाण पत्र नहीं है। वहीं इससे इतर नए प्रतियोगियों के पास यह
प्रमाण पत्र होने की उम्मीद भी थी। फिलहाल उप्र लोकसेवा आयोग में फार्म जमा
करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2018 तय थी। आयोग का कहना है कि अंतिम तारीख
पर पांच लाख 30 हजार से अधिक आवेदन जमा हुए हैं जो पिछली दो परीक्षाओं की
अपेक्षा सबसे अधिक हैं। आयोग इससे पहले आरओ/एआरओ परीक्षा 2014 में और 2016
में करा चुका है। आरओ/एआरओ परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर केवल 465
रिक्तियों के सापेक्ष इतने अधिक आवेदन आने पर माना जा रहा है कि इस बार
प्रतिस्पर्धा काफी तगड़ी होगी, क्योंकि नए आवेदकों की संख्या बेतहाशा बढ़ी
है और पुराने प्रतियोगियों के पास परीक्षा और तैयारियों का अच्छा खासा
अनुभव है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें