इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में अप्रैल 2012 से
31 मार्च 2017 तक हुई भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर रही
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) की टीम ने बुधवार को यहां डेरा डाल दिया।
सात सदस्यीय टीम ने सुबह आयोग पहुंचकर दस्तावेज खंगाले।
सूत्रों के मुताबिक
भर्तियों से संबंधित दस्तावेजों का
संकलन कर सूचीबद्ध करने में ही कई खामियां मिलीं। 1पांच
सालों के भीतर करीब 540 पदों पर भर्ती में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए
सीबीआइ टीम एसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में पहले सर्किट हाउस पहुंची। वहां
से सुबह 10.30 बजे के करीब सभी अधिकारी आयोग पहुंच गए। सीबीआइ अधिकारियों
ने आयोग में पीसीएसजे, एपीओ, यूडीए एवं सीधी भर्ती से संबंधित दस्तावेजों
का संकलन किया। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के दौरान तमाम दस्तावेजों को
सील किया गया। इस संबंध में आयोग के अधिकारियों से पूछताछ हुई। सीबीआइ ने
अधिकारिक तौर पर अधिकारियों का बयान नहीं दर्ज किया। विवेचना अधिकारी
सत्येंद्र सिंह ने तीन टीमें अलग-अलग कामों में लगाई हैं। एक टीम आयोग में
तब तैनात रहे अधिकारियों का ब्योरा नोट कर रही है। सीबीआइ टीम ने सर्किट
हाउस में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले तमाम अभ्यर्थियों से
पूछताछ की।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें