हाथरस : बेसिक शिक्षा विभाग योजना के तहत तैनात हुए 53 शिक्षामित्रों को
अगस्त 2017 से मानदेय नहीं मिल रहा है, जिस कारण उन्हें आर्थिक तंगी से
जूझना पड़ रहा है। आदर्श समायोजित शिक्षामित्र वेलफेयर
एसोसिएशन के
जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ ने शिक्षामित्रों की समस्याओं का निराकरण कराने
के लिए मंगलवार को बीएसए रेखा सुमन से मुलाकात की। बीएसए को दिए पत्र में
उन्होंने कहा है कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षामित्रों को भी
दिसंबर का मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने शिक्षामित्रों की गंभीर समस्या
को प्राथमिकता से लेते हुए समुचित कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान विनय
भारद्वाज, मूलचंद्र माहौर और ताराचंद्र बधेल मौजूद रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें