लखनऊ. उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों लिए बड़ी खबर है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है आगामी 10 मार्च से अधीनस्थ सेवा चयन
आयोग, उत्तर प्रदेश नौकरियों के लिए विज्ञापन निकालेगा। आयोग को योगी सरकार
में यह पहला विज्ञापन होगा। इस विज्ञापन के जरिए सैकड़ों पदों पर भर्ती की
जाएगी।
पहले चरण में जिन प्रमुख पदों के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा उनमें
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल और ग्राम्य विकास विभाग प्रमुख हैं।
इसके अलावा कई अन्य विभागों में भी भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालने की
तैयारी है। इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट
रखी गयी है।
694 पदों के लिए विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल में प्रादेशिक कल्याण अधिकारी केलिए कुल
652 पदों पर भर्ती के विज्ञापन निकाले जाएंगे। जबकि, व्यायाम प्रशिक्षक के
42 पदों के लिए भी नौकरियां विज्ञापित की जाएंगी। इस तरह कुल 694 पदों पर
भर्तियां की जाएंगी।
तीन माह में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया
सबसे बड़ी बात यह है कि इन सभी भर्तियोंं की प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू
होगी। और इसके बाद 3 माह के अंदर भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
यानी जून माह 2018 तक अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दे दिया
जाएगा। यह जानकारी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उप्र के अध्यक्ष सीवी पालीवाल ने
दी है। उन्होंने बताया है कि सम्बंधित विभागों ने अपने यहां की नियुक्तियों
का विवरण आयोग को सौंप दिया है। इसके बाद आयोग ने भर्ती के लिए विज्ञापन
की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फिर से होगा वीडीओ का इंटरव्यू
सीवी पालीवाल ने बताया कि ग्राम विकास विभाग में 3133 पदों की भर्ती
प्रक्रिया रुकी हुई है। इन पदों के लिए परीक्षा हो चुकी थी। सफल
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। कुछ के इंटरव्यू हो गए हैं।
कुछ पदों के लिए नए सिरे से इंटरव्यू भी कराए जाएंगे। इसके अंतर्गत पहले
उनका इंटरव्यू लिया जाएगा जिनके नहीं हुए हैं। उसके बाद उन्हें बुलाया
जाएगा जिनके पहले साक्षात्कार हो चुके हैं। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि
ग्राम विकास अधिकारी के 3133 पदों के लिए 18 जनवरी 2016 को विज्ञापन
निकालते हुए परीक्षा कराई गई थी। इसमें 16070 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू
कराया जाना था। इनमें 3300 के इंटरव्यू हुए और 12770 के नहीं हो पाए। इसलिए
फिर से इंटरव्यू की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होकर तीन महीने में पूरी
की जाएगी।
ग्राम विकास विभाग में 5128 पदों के लिए इंटरव्यू
ग्राम विकास विभाग में भी कनिष्ठ सहायक के 5128 पदों के लिए नए सिरे से
इंटरव्यू शुरू किये जाएंगे। इसमें 12525 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होना था
जिसमें से 9000 के इंटरव्यू पूर्व में हुए थे। अब सभी को नए सिरे से बुलाया
जाएगा इसके बाद शेष पदों के लिए रुके इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर ली
जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Leaderboard Ad – Below Nav
Social Media Link
Ad – Above Posts (Multiplex/Display)
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- UP 29334 Latest News - UPTET JRT 6th Merit list Cut off Final Selection List
- 12460 सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया हेतु मेरिट गुणांक निकालने का तरीका: ऐसे निकालें अपने कटऑफ मेरिट
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
Ad – Between Posts Section
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें