रायपुर . अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका। दरअसल, छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (सीजीपीएचईडी) ने नोटिफिकेशन जारी करके 12वीं पास युवाओं के लिए हैंडपंप तकनीशियन (Handpump Technician) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
नोटिफिकेशन के तहत हैंडपंप तकनीशियन के 192 पदों पर भर्तियां होंगी। ध्यान दें हैंडपंप तकनीशियन पद पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी 07-03-2018 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता : हैंडपंप तकनीशियन पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 12वीं पास हो। साथ ही उम्मीदवार के पास आईटीआई (फिटर / मैकेनिकल / मोटर मैकेनिकल / ट्रेक्टर मैकेनिकल / ऑटोमोबाइल मैकेनिक / मशीनिस्ट) की डिग्री भी हो।
रिक्त पदों की संख्या : 192
रिक्त पद का नाम : हैंडपंप तकनीशियन
आवेदन की अंतिम तिथि : 07-03-2018
आयु सीमा : इस पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस पद पर आवेदन के लिए महिला उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी गई हैं। आवेदन के लिए महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम उम्र 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार का चयन मेरिट के अनुसार होगा।
वेतनमान : हैंडपंप तकनीशियन पद के लिए वेतनमान 22,400 /- रुपए प्रतिमाह होगा।
ऐसे करें आवेदन : इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवार आवेदन के लिए अपने समस्त प्रमाण पत्रों को आवेदन फार्म के साथ संलग्न कर छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पते पर भेजें। उम्मीदवार आवेदन संबंधित और जानकारी के लिए विभाग की ऑफीशियल वेबसाइट www.phed.cg.gov.in पर विजिट करें।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें