इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को प्रदेश
के प्राइमरी स्कूलों में 72,825 सहायक अध्यापकों की भर्ती में रिक्त 7654
पदों को भरने के प्रत्यावेदन पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
यह आदेश न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने वेद प्रकाश व 15 अन्य की याचिका
को निस्तारित करते हुए दिया है।
हाईकोर्ट ने उनसे उम्मीद जताई है कि भर्ती
की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार पूरी कर ली जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने शिव
कुमार पाठक केस में सरकार को सभी पद भरने का आदेश दिया है। पदों को भरने
में देरी होने पर यह याचिका दाखिल की गई थी।
याची का कहना है कि 43,077 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया
है। 15,058 अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 14,690 पद अब भी रिक्त
हैं। चयन के लिए आरक्षित वर्ग में 60 व सामान्य वर्ग का 70 फीसदी अंक होना
जरूरी है। बताया जा रहा है कि कुल 66,655 पद भरे गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने
रिक्त पदों को भरने की छूट दी है। 25 जुलाई 2017 को सुनाए गए सुप्रीम कोर्ट
के इस फैसले पर अब तक पूरी तरह अमल नहीं हो सका है। कोर्ट ने सरकार को
आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है।
पिछली भर्ती की बची सीटों पर सुनवाई 27 को
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 2013 की 35,500 पुलिस भर्ती में बची सीटों पर
नियुक्ति की मांग को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 27 मार्च की
तिथि तय की है। कोर्ट ने राज्य सरकार से इस बात की जानकारी मांगी है कि वह
मौजूदा भर्ती में पिछली भर्ती की बची सीटों पर नियुक्ति कर सकती है या
नहीं। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले व न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की
खंडपीठ ने दिया। कोर्ट ने आरक्षित कोटे की 2312 बची सीटों को कैरी फारवर्ड
करने का निर्णय लिया था। लेकिन बाद में फैसला वापस ले लिया। जिसे याचिकाओं
में चुनौती दी गयी।
जवाब दाखिल न होने पर प्रमुख सचिव नियुक्ति हाईकोर्ट में तलब
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 2013 की 35,500 पुलिस भर्ती में बची सीटों पर
नियुक्ति की मांग को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 27 मार्च की
तिथि तय की है। कोर्ट ने राज्य सरकार से इस बात की जानकारी मांगी है कि वह
मौजूदा भर्ती में पिछली भर्ती की बची सीटों पर नियुक्ति कर सकती है या
नहीं। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले व न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की
खंडपीठ ने दिया। कोर्ट ने आरक्षित कोटे की 2312 बची सीटों को कैरी फारवर्ड
करने का निर्णय लिया था। लेकिन बाद में फैसला वापस ले लिया। जिसे याचिकाओं
में चुनौती दी गयी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें