सीबीएसई प्रश्नपत्र लीक प्रकरण की जांच में जुटी झारखंड पुलिस ने शनिवार
को बड़ा रहस्योद्घाटन करते हुए बताया कि दसवीं का गणित का ही नहीं बल्कि
साइंस और सोशल साइंस का पेपर भी लीक हुआ था।
चतरा के एसपी अखिलेश बी वारियर
ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र से ही
वाट्सएप के जरिये साइंस और सोशल साइंस के पर्चे भी लीक कर दिए गए थे, जबकि
गणित का पेपर परीक्षा शुरू होने के 18 घंटे पहले ही वाट्सएप और सोशल मीडिया
के जरिये चतरा पहुंच गया था। जहां कोचिंग संचालक ने पांच-पांच हजार रुपये
तक में प्रश्नपत्र बेचे।
एसपी ने बताया कि पटना के छात्रों के पास पेपर कहां से आया, इसकी पड़ताल चल
रही है। पेपर लीक का यह पूरा मामला एक बड़े षडयंत्र के तहत हुआ है। इसके
सूत्रधार तक पहुंचने के लिए पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। दिल्ली
पुलिस के सीनियर अधिकारी लगातार संपर्क में हैं। 1इस प्रकरण को लेकर विशेष
जांच टीम (एसआइटी) का गठन किया गया था, जिसकी दो टीमें पटना और गया में भी
छापेमारी कर रही हैं। पटना से दो छात्रों को गिरफ्तार कर चतरा लाया गया है।
तीन कोचिंग संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में अब तक कुल 12
लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें शामिल छात्रों को हजारीबाग रिमांड
होम जबकि तीन कोचिंग संचालकों को जेल भेज दिया गया। संचालकों में स्टडी
विजन नामक कोचिंग सेंटर के संचालक पंकज सिंह और सतीश पांडेय शामिल हैं। सभी
ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें