इलाहाबाद : प्राथमिक से लेकर माध्यमिक व कान्वेंट स्कूलों में नया
शैक्षिक सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। प्रदेश स्तर पर और स्कूल-कालेजों
में इस मौके पर विविध आयोजन हो रहे हैं।
के कालेजों में पहली बार एनसीईआरटी
पाठ्यक्रम से पढ़ाई शुरू होगी, वहीं वैदिक गणित की किताब 25 बरस बाद लागू
होने जा रही है।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व सहायता प्राप्त स्कूलों
में छात्र-छात्रओं की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान शुरू हो रहा
है। इन विद्यालयों में बच्चों को पुरानी किताबों से पढ़ाई शुरू करनी होगी,
क्योंकि अब तक नई किताबें छपकर नहीं आ सकी हैं। ऐसे ही ड्रेस, बैग,
जूता-मोजा आदि के लिए भी उन्हें राह देखनी होगी। प्राथमिक के पांच हजार से
अधिक स्कूलों को नए सत्र में अंग्रेजी माध्यम से संचालित होना है। स्कूल व
शिक्षकों का चयन होने का दावा किया गया है लेकिन, पढ़ाई शुरू होने में वहां
वक्त लगेगा, क्योंकि इस माध्यम की किताबें अभी किसी के पास नहीं है। ऐसे
ही जूनियर स्तर के विद्यालयों में इस बार पाठ्यक्रम में आंशिक संशोधन हुआ
है। साथ ही कक्षा चार व पांच की किताबें नए सिरे से तैयार की गई हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि के स्कूलों में भी नए सत्र के पहले हफ्ते में
छात्र-छात्रएं केवल 26 हजार से अधिक कालेजों में अपना दाखिला करा सकेंगे,
उन्हें पढ़ने के लिए किताबों का कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। इसकी वजह यह
है कि यहां नया एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू हुआ है। उसकी किताबें छप गई
हैं। बोर्ड सचिव का दावा है कि अगले हफ्ते के अंत तक वह बाजार में होंगी।
नई किताबें मिलने के बाद ही इन स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी। बेसिक से लेकर
राजकीय व अशासकीय माध्यमिक कालेजों तक में शिक्षकों की पहले से कमी है।
गुजरते वर्ष में भर्तियां नहीं हो सकी हैं। कुछ जगहों पर भर्ती प्रक्रिया
चल रही है और कुछ संस्थाओं का गठन होना शेष है। इससे पढ़ाई प्रभावित होना
तय है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें