इलाहाबाद : प्रदेश सरकार के विभागों में 1111 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती
के लिए उप्र लोकसेवा आयोग ने शुक्रवार को विज्ञापन जारी कर दिया। इसी के
साथ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन भी शुरू कर दिए हैं।
आवेदन 18 जून ऑनलाइन
और 25 जून तक उसकी हार्डकापी आयोग में जमा की जा सकती है। आयोग का यह भी
कहना है कि ऑनलाइन आवेदन में किया गया कोई दावा अभिलेखों के अभाव में
स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त होने वाले
अभिलेख स्वीकार नहीं होंगे।1जिन विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती होनी है
उसमें सबसे अधिक उप्र राज्य आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा के अंतर्गत
आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के 544 पदों को भरा जाएगा। इसमें सामान्य श्रेणी
के 404, आरक्षित श्रेणी में ओबीसी के 111, अनुसूचित जाति के 29, क्षैतिज
आरक्षण के आधार पर उप्र की महिला अभ्यर्थियों के 108, दिव्यांगजन के लिए 16
और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के लिए 10 पदों का आरक्षण है।
इसके बाद उप्र राज्य होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा के अंतर्गत होम्योपैथिक
चिकित्साधिकारी के 494 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। इसमें सामान्य यानी
अनारक्षित श्रेणी के 264, ओबीसी के 158, अनुसूचित जाति के पांच, अनुसूचित
जनजाति के सात, क्षैतिज आरक्षण के आधार पर उप्र की महिलाओं के लिए 98,
दिव्यांगजनों के लिए 14 और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के लिए
नौ पद आरक्षित हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आचार्य (एलोपैथी) के
नौ पदों पर भर्ती होगी। यह सभी अनारक्षित हैं। रेशम विकास विभाग में सहायक
निदेशक (रेशम उत्पादन) के तीन पद, व्यावसायिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत
प्राविधिक अधिकार / प्रधानाचार्य श्रेणी-दो / उप प्रधानाचार्य के दो पद,
कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत श्रम चिकित्सा सेवाओं में
चिकित्साधिकारी (एलोपैथ) के पांच पद, गृह (पुलिस) विभाग में सहायक रेडियो
अधिकारी के 12 पद, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आचार्य एलोपैथ के नौ
पद, खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन में औषधि निरीक्षक के 11 पद, संस्कृति
निदेशालय में सहायक निदेशक (सामान्य/ निष्पादन कला) के दो पद और सहायक
निदेशक (विधि) के एक पद, पुरातत्व विभाग में सहायक पुरातत्व अधिकारी के दो
पद, निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला में निदेशक के एक पद, राजकीय यूनानी
मेडिकल कालेज में प्रवक्ता के छह पद, खेल निदेशालय में सहायक प्रशिक्षक के
पांच पद, क्रीड़ाधिकारी के पांच पद पर भर्ती होनी है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 📢 UPTET अपडेट: सरकारी शिक्षकों को अब अपनी नवीनतम सैलरी स्लिप भी करनी होगी अपलोड
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें