इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र ने अब तक प्रवक्ता व
स्नातक शिक्षक 2016 की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है। प्रतियोगी
मोर्चा ने गुरुवार को चयन बोर्ड अध्यक्ष से मिलकर अल्टीमेटम दिया है
कि 31
मई तक परीक्षा की तारीख घोषित न होने पर चार जून को कार्यालय का घेराव
करने का अल्टीमेटम दिया है।1मोर्चा के संयोजक विक्की खान व अध्यक्ष अनिल
कुमार पाल व शेर सिंह ने कहा कि 2011 के बचे परिणाम जारी करे, 2013 इतिहास
विषय, 2009-10 व 2013 की समायोजन सूची, 2013 की प्रतीक्षा सूची और 2018 का
नया विज्ञापन जारी किया जाए। इस पर चयन बोर्ड अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि
2016 की लिखित परीक्षा की तारीख 31 मई तक घोषित हो जाएगी। जल्द ही लंबित
रिजल्ट जारी होंगे, समायोजन का कार्य 15 जून तक पूरा होगा। वहीं, प्रतीक्षा
सूची का प्रावधान चयन बोर्ड में नहीं है इसलिए वह जारी नहीं होगी। यह भी
कहा कि 2018 का अधियाचन ऑनलाइन मंगाया गया है और शीघ्र परीक्षा कैलेंडर
जारी होगा। साथ ही वर्ष में दो बार परीक्षाएं कराई जाएंगी। मोर्चा ने कहा
कि 31 मई तक लिखित परीक्षा की तारीख घोषित न होने पर चार जून को घेराव
होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें