इलाहाबाद। राजकीय माध्यमिक कॉलेजों में नियुक्ति के
लिए एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा 29 जुलाई को होगी। उप्र
लोकसेवा आयोग ने परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है। भर्ती 10768
रिक्त पदों पर होनी है। इसके लिए साढ़े सात लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो
चुके हैं। आयोग ने परीक्षा तारीख में तीसरी बार बदलाव किया है।
आयोग
की ओर से इस साल एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती सबसे बड़ी परीक्षा होगी। इतने अधिक
पदों के लिए आयोग पहली बार लिखित परीक्षा कराएगा। इससे पहले शिक्षा
निदेशालय की ओर से जब एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में 9842 पदों के लिए
विज्ञापन जारी हुआ था, उसमें करीब पांच लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन
किया था, जबकि आयोग से हो रही भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या साढ़े सात
लाख है।
आयोग ने पहले छह मई को लिखित परीक्षा कराने की तारीख
निर्धारित की थी लेकिन, याचियों को शामिल होने का मौका देने के लिए तारीख
बदलकर 24 जून कर दी गई। आयोग ने परीक्षा की तारीख 29 जुलाई तय कर दी है।
याचियों के आवेदन अभी नहीं-
एलटी
ग्रेड शिक्षक भर्ती में याचियों को शामिल करने के लिए आयोग ने हाई कोर्ट
के निर्देश का पालन करने को कहा तो है लेकिन, आवेदन अभी नहीं लिए गए हैं।
परीक्षा की नई तारीख जारी होने के बाद भी इस पर निर्णय न होने से याचियों
में बेचैनी है। आयोग का कहना है कि आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन होंगे, इसके लिए
एनआइसी (नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर) से बात चल रही है। जल्द ही इस पर
निर्णय होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें