मऊ : बेसिक शिक्षा में नवाचार के तहत आइसीटी का बेहतरीन प्रयोग कर रोल
माडल बने जिले के रकौली प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और बेसिक
शिक्षा विभाग की ओर से 21 व 22 जुलाई को बेसिक शिक्षा महोत्सव मनाया जा रहा
है।
महोत्सव का उद्घाटन जहां मऊ और फतेहपुर जिले के जिलाधिकारी प्रकाश
¨बदु और आंजनेय कुमार सिंह करेंगे, वहीं अध्यक्षता राज्य शैक्षिक अनुसंधान
और प्रशिक्षण परिषद के निदेशक संजय सिन्हां स्वयं करेंगे।
ये बातें आयोजक एवं आइसीटी के लिए पुरस्कृत प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह
ने पत्रकार के दौरान कहीं। प्रधानाध्यापक सतीश सिंह ने कहा कि पहले दिन की
अध्यक्षता राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश के
निदेशक संजय सिन्हा करेंगे, जबकि दूसरे दिन की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद
के अध्यक्ष तय्यब पालकी करेंगें, जबकि मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र
विक्रम सिंह होंगे।
कार्यक्रम में एनसीईआरटी नई दिल्ली के प्रोफेसर वीपी सिंह, एससीईआरटी के
पूर्व निदेशक महेंद्र सिंह एवं जेडी अजय कुमार सिंह के लेक्चर होंगे। पियर
कोचिंग के कारण आइसीटी को सूबे में उड़ान मिली। पीयर कोचिंग में ही संयुक्त
निदेशक ने आइसीटी का प्रयोग शुरू कराया। इस अवसर पर शिक्षक नेता अंजनी
कुमार सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें