आजमगढ़ शिक्षा विभाग की आंख में धूल झोंक फर्जी अंक पत्र के आधार पर नौकरी पाए
दो सहायक अध्यापकों की बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सेवा समाप्त कर दी है।
दोनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी
की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जनपद में एक के बाद एक
शिक्षकों का फर्जीवाड़ा पकड़े जाने ये विभागीय लोग सकते में हैं।
जिन शिक्षकों की सेवा समाप्त की गई है, उनमें प्राथमिक विद्यालय महुवार
तहबरपुर पर तैनात शिक्षक लक्ष्मी तिवारी एवं प्राथमिक विद्यालय राजेपुर
लालगंज पर तैनात शिक्षक मीना ¨सह शामिल हैं। आरोप है कि वर्ष 2016 की
नियुक्ति में इन लोगों ने फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर अध्यापक की नौकरी पा ली
थीं। इन लोगों की बकायदा तैनाती भी हो गई। इसके बाद इन लोगों के खिलाफ
प्रार्थना पत्र बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दिया गया था कि इन लोगो
की स्नातक की डिग्री फर्जी है। इन लोगों ने वर्ष 1997 में संपूर्णानंद
महाविद्यालय वाराणसी से शास्त्रीय परीक्षा से स्नातक किया है। इस पर बीएसए
ने दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी की थी। दो नोटिस जारी करने के बाद भी
दोनों शिक्षक उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण नहीं दिए। इस पर विभागीय
अधिकारियों को वाराणसी भेजकर बीएसए ने डिग्री की जांच कराई गई तो पता चला
कि वहां वर्ष 1997 में अंकपत्र पर दिए गए रोल नंबर पर कोई भी अभ्यर्थी
शामिल ही नहीं हुआ था। इस आधार पर बीएसए ने फर्जी डिग्री के आधार पर दोनों
अध्यापकों की सेवा समाप्त कर दी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें