एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ प्रदेश सरकार 2010 के बाद हुई प्राइमरी
शिक्षकों की सभी भर्तियों की जांच करवाएगी। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा ने
शुक्रवार को जांच का आदेश दिया है।
अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा
प्रभात कुमार ने सभी जिलों में शुक्रवार को भर्तियों की जांच के आदेश जारी
कर दिए। उन्होंने सभी डीएम से कहा है कि वे अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता
में समिति बनाकर भर्तियों की जांच करवाएं। एडी बेसिक और एएसपी समिति के
सदस्य होंगे। प्रभात कुमार ने कहा है कि जांच पूरी हो जाने के बाद वह खुद
इसकी समीक्षा करेंगे।
हाल ही में एसटीएफ ने मथुरा में प्राइमरी
शिक्षक भर्तियों में घोटाले का पर्दाफाश किया था। उसके बाद से पुरानी
भर्तियों पर भी सवाल उठने लगे थे। इस बीच, आगरा में बीएड की फर्जी मार्कशीट
से शिक्षक भर्ती का मामला सामने आया। इसी तरह मेरठ और कुछ जिलों से
शिकायतें आईं। इस पर प्रदेश सरकार ने सात जिलों में भर्तियों की जांच के
आदेश दिए थे।
ये नियुक्तियां हुई थीं
2011 72,000 सहायक अध्यापक भर्ती(66.5 हजार भर्तियां 2014 के बाद पूरी हो सकीं)
2011 29,000 गणित-विज्ञान के जूनियर शिक्षकों की भर्ती
2013 4800 उर्दू शिक्षकों की भर्ती
2013 10800 सहायक अध्यापक भर्ती
2015 15,000 सहायक अध्यापक भर्ती
2015 3.5 उर्दू अध्यापकों की भर्ती
2016 16,448 सहायक अध्यापक भर्ती
2018 12,460 सहायक अध्यापक भर्ती
----
कुल 1,57,709 भर्तियां
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Leaderboard Ad – Below Nav
Social Media Link
Ad – Above Posts (Multiplex/Display)
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UP 29334 Latest News - UPTET JRT 6th Merit list Cut off Final Selection List
- 12460 सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया हेतु मेरिट गुणांक निकालने का तरीका: ऐसे निकालें अपने कटऑफ मेरिट
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
Ad – Between Posts Section
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें