Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सरकारी कर्मियों की बल्ले-बल्ले: मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ाया गया महंगाई भत्ता, कैबिनेट की बैठक में लगी प्रस्ताव पर मुहर

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल कैबिनेट की बैठक में महंगाई को देखते हुए कर्चारियों के वेतन-भत्ते में इजाफा किया गया है।
सभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 फीसदी बढ़ा दिया गया है। मौजूदा समय में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 7 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 9 फीसदी हो जाएगा।


महंगाई भत्ते में जो बढ़ोत्तरी हुई है, यह बढ़ोत्तरी 7वें वेतन आयोग में तय किए गए फॉमूर्ल के हिसाब से होगी। इस प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब 1 जुलाई से यह फैसला लागू होगा। देशभर में 48 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी हैं। इसके अलावा 61 लाख से भी ज्यादा पेंशनर्स हैं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्रीमंडल ने महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी। इसी साल मार्च में इसकी घोषणा की गई थी। ये बढ़ी हुई दरें जनवरी से लागू हुई थीं। महंगाई भत्ता वह अलाउंस होता है, जो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news