इलाहाबाद : प्रदेश भर के अशासकीय व राजकीय माध्यमिक कालेजों में शिक्षक
भर्ती की अर्हता का फासला मिटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
वहीं,
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र ने 12 जुलाई को प्रवक्ता व स्नातक
शिक्षक 2016 के आठ विषयों के पद निरस्त करने का प्रकरण बैठक में उठा। इसमें
अफसरों ने तय किया कि इसे यूपी बोर्ड के विशेषज्ञ समिति के समक्ष रखा जाए
और उसके सुझाव पर अफसर अगली बैठक में चर्चा करेंगे। समिति सितंबर माह में
इस मामले में सुझाव को सौंपेगी।
यूपी बोर्ड से संचालित अशासकीय व राजकीय माध्यमिक कालेजों के शिक्षक चयन की
अर्हता का विवाद इधर लंबे समय है। समान पदों की अर्हता तक में काफी अंतर
है। इससे अभ्यर्थी एक परीक्षा में शामिल हो पाते हैं लेकिन, दूसरी से दूर
हो जाते हैं। राजकीय कालेजों के एलटी ग्रेड शिक्षक चयन के समय यह प्रकरण
तूल पकड़ा था लेकिन, कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके बाद चयन बोर्ड ने टीजीटी व
पीजीटी 2016 के आठ विषयों के विज्ञापन के पद 12 जुलाई को निरस्त कर दिए।
बोर्ड का दावा है कि ये विषय अब हाईस्कूल व इंटर में नहीं है। उन्हें 1998
के शासनादेश में ही खत्म किया जा चुका है। इससे चयन बोर्ड की भर्ती फंस गई
है और सवाल उठा कि निरस्त पदों में से कई की परीक्षा एलटी ग्रेड भर्ती में
हो चुकी है, अब उसमें चयनित कैसे ज्वाइन करेंगे। यह प्रकरण शासन तक पहुंचने
पर माध्यमिक शिक्षा सचिव संध्या तिवारी ने यूपी बोर्ड सचिव नीना
श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की है। इसमें अपर
शिक्षा निदेशक माध्यमिक मंजू शर्मा और संयुक्त शिक्षा निदेशक इलाहाबाद मंडल
भी शामिल हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- सेवारत शिक्षकों को टीईटी से छूट के लिए विधेयक राज्यसभा में प्रस्तुत
- 📢 UPTET अपडेट: सरकारी शिक्षकों को अब अपनी नवीनतम सैलरी स्लिप भी करनी होगी अपलोड
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें