इलाहाबाद : पीसीएस जे 2018 परीक्षा के लिए परंपरागत पाठ्यक्रम अनुसार
तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को इस बार अध्ययन में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता
है। हाईकोर्ट और शासन की मंजूरी मिली तो उप्र लोकसेवा
आयोग (यूपीपीएससी)
की मुख्य परीक्षा में लैंड लॉ (भू-विधि) की बजाए रेवेन्यू लॉ (राजस्व-विधि)
पर आधारित प्रश्न आएंगे। हालांकि प्रश्नों में बदलाव पर अभी निर्णय नहीं
हुआ है।1यूपीपीएससी की ओर से पीसीएस जे परीक्षा 2018 का नोटिफिकेशन जारी
करने से पहले कुछ बिंदुओं पर शासन से मार्गदर्शन मांगा गया है। इसमें खास
बिंदु लैंड लॉ को खत्म कर दिए जाने के बाद उभरा। इसकी जगह रेवेन्यू लॉ-2006
को लाने पर संविधान के अनुसार उच्चस्तर पर विचार किया जा रहा है। इसी
मशक्कत में पीसीएस जे 2018 का विज्ञापन भी जारी होने में विलंब हो रहा है।
पीसीएस जे की लगातार परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के अनुसार न्यायिक सेवा
सिविल जज भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में आखिरी प्रश्नपत्र दांडिक विधि और
भू-विधि का होता है। भू-विधि को अब खत्म कर दिया है इसलिए राजस्व विधि 2006
लागू करने पर विचार हो रहा है। अभ्यर्थी कहते हैं कि एचजेएस परीक्षा में
इसका नोटिफिकेशन भी आ चुका है। यूपीपीएससी से होने वाली पीसीएस जे 2018
परीक्षा को लेकर ऊहापोह बना है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें