देहरादून/योगेश योगी। राज्य के युवाओं के लिए अच्छी
खबर है। सरकार राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती करने जा
रही है। कुल 917 पदों की भर्ती का जिम्मा उत्तराखंड लोकसेवा आयोग को सौंपा
गया है। भर्ती प्रक्रिया 4 सितम्बर से शुरू हो जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से उत्तराखंड लोकसेवा आयोग को प्रवक्ता के
पदों पर चयन के लिए डिमांड भेजी गयी है। विभाग की डिमांड के मुताबिक आयोग
की ओर से कुल 917 पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी कर ली गयी है। इन पदों में
सामान्य शाखा (कोएड ) के साथ-साथ ही गर्ल्स इंटर कॉलेज के लिए रिजर्व पद भी
शामिल हैं।
महिलाअभ्यर्थियों के पास कोएड इंटर कालेज के लिए आवेदन करने के साथ ही
गर्ल्स इंटर कॉलेज में आवेदन करने का विकल्प भी खुला होगा। उत्तराखंड
लोकसेवा आयोग की ओर से 4 सितम्बर को भर्ती का विज्ञापन दिया जाएगा। इसी दिन
से भर्ती की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन
करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर ओटीआर(वन टाइम रजिस्ट्रेशन) कराना होगा।
आयोग के सचिव आनंद स्वरूप के मुताबिक़ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25
सितम्बर तय की गयी है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें