Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

69000 शिक्षक भर्ती मामला: आरोपी चंद्रमा यादव और मायापति की तलाश में ATS ने की छापेमारी

प्रयागराज: 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा करने के नामजद आरोपी मायापति दुबे की तलाश में पुलिस की दबिश लगातार जारी है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी है। इसी क्रम में गुरुवार को एसटीएफ ने भदोही में फिर से दबिश दी लेकिन एक बार फिर पुलिस के हाथ खाली रहे। वहीं गठित टीम एसटीएफ ने चंद्रमा यादव और मायापति की तलाश में प्रतापगढ़ और भदोही में पहले भी छापेमारी कर चुकी है। अब एसटीएफ चंद्रमा यादव को गिरफ्तार करने के लिए इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है।


बता दें कि शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में 11 लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। लेकिन मुख्य आरोपी मायापति और चंद्रमा यादव का अभी तक पता नहीं चल सका है। यह दोनों ही एसटीएफ के लिए चुनौती बने हुए हैं। चंद्रमा यादव ने पेपर को आउट कराया था। जिसके बाद कृष्ण लाल के गैंग ने पेपर साल्व कराया था। कृष्ण लाल पटेल को पुलिस पहले ही अरेस्ट कर चुकी है।

गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े को लेकर प्रतापगढ़ के अभ्यर्थी राहुल सिंह ने डॉ. कृष्ण लाल पटेल समेत आठ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें मायापति दुबे भी आरोपी है। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन मायापति नहीं पकड़ा गया। भर्ती में 150 में से 142 अंक पाने वाले अभ्यर्थी धमेंद्र पटेल ने बताया था कि वह मायापति की मदद से पास हुआ था।

UPTET news