Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी शिक्षक

सिद्धार्थनगर : सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को शिक्षक फर्जीवाड़ा मामले में वांछित चल रहे आरोपित देवरिया के थाना बनकटा के ग्राम बंजरिया निवासी आरोपित विकास चंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया है। वह कोरोना वायरस से बचाव को लेकर आरोपित पैतृक गांव में आया हुआ था।
इसपर कूटरचित पत्रावली के सहारे शिक्षक की नौकरी हासिल करने का आरोप है। मामले की जांच एसटीएफ ने की थी। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओ सदर राजेंद्र बहादुर सिंह, एसआइ जयप्रकाश दुबे, चंदन कुमार, मुख्य आरक्षी छत्रपति यादव, आरक्षी सुनील मिश्र, धीरज यादव, महिला आरक्षी रुबी दुबे आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news