वाराणसी : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेशचंद्र शर्मा के नेतृत्व में बेसिक शिक्षकों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली, विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं सहित बेसिक शिक्षकों व शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व
रसोइयों के 21 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्वीट अभियान चलाया गया जिसमें "शिक्षकों द्वारा 10 लाख से भी अधिक ट्वीट" किया गया। सनतकुमार सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ काशी विद्यापीठ वाराणसी ने बताया कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं यथा विद्युत, पंखे, फर्नीचर, चहारदीवारी, शुद्ध पेयजल, पुरानी पेंशन बहाली ग्रीष्मावकाश की जगह उपार्जित अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, परिवार नियोजन भत्ता बहाली, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को शिक्षक पद पर स्थाई युक्ति, सामूहिक बीमा 10 लाख, मृतक शिक्षक के पाल्यों को टी ई टी से छूट देकर शिक्षक व इण्टर मीडिएट को योग्यतानुसार तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति, न्यूनतम मूलवेतन 17140 व 18150 का वेतन निर्धारण, अन्तर्जनपदीय व जनपद के भीतर स्थानानान्तरण, पदोन्नति, ए सी पी या सभी को प्रोन्नतवेतनमान का लाभ, विद्यालय संविलियन को समाप्त कर पूर्व की स्थिति बहाल करने, प्रत्येक विद्यालय में लिपिक व परिचारक की नियुक्ति तथा कोरोनावायरस संक्रमण के दौर में मृतक शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के आश्रितों को 01करोड़ रुपए अनुग्रह राशि व उनके परिवार को नौकरी व पुरानी पेंशन का लाभ तथा रसोइयों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को स्थाई करने एवं उनके मानदेय बढ़ाने की मांग संगठन द्वारा किया जा रहा है जिसे स्वीकार किया जाना आवश्यक है अन्यथा की स्थिति में शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन 3.0: अनिवार्य या स्वेच्छिक? जानिए कानूनी सच्चाई और शिक्षक अधिकार
- शिक्षक सेवा नियमावली 1981 का 12 वां /15वां /16वां संशोधनों के मुख्य बिंदु
- 72825 शिक्षक भर्ती: 14 साल बाद भी 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति की उम्मीद
- पे बैंड और ग्रेड पे के अनुसार अब यह होगा न्यूनतम वेतन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें