Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

टीजीटी-2016 की भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बन गई पहेली

 प्रयागराज : प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-2016 की भर्ती अभ्यर्थियों के लिए पहेली बन गई है। परीक्षा के बाद किसी तरह परिणाम जारी होने के बाद अब सामाजिक विज्ञान और कला वर्ग के चयनितों के लिए विद्यालय

आवंटन नहीं हो रहा है। पांच साल में भर्ती पूरी नहीं हो पाई। अब विद्यालय आवंटन के लिए क्रमिक सत्याग्रह कर रहे चयनितों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से सवाल किया है कि जब परिणाम जारी कर दिया है तो विद्यालय आवंटन क्यों नहीं करते। 



चयन बोर्ड के बाहर चयनित मोर्चा के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की अगुवाई में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा है कि 13 विषयों के चयनित नियुक्ति पाकर साल भर से वेतन ले रहे हैं, लेकिन उनके साथ न जाने क्यों चयन बोर्ड दोहरा रवैया अपना रहा है। मांग की कि जल्द विद्यालय आवंटन किया जाए। सोमवार को चयनित छात्रएं भी सत्याग्रह में शामिल हुईं। दोपहर बाद बारिश होने पर भी पालीथिन ओढ़कर अभ्यर्थी डटे रहे। मृत्युंजय सिंह, अखिलेश जोशी, धर्मराज ने कहा कि मुख्यमंत्री जहां विभिन्न विषयों के चयनित शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र बांट रहे हैं, वहीं चयन बोर्ड चयनितों की राह में रोड़ा अटका रहा है। कहा कि विद्यालय आवंटन को लेकर चयन बोर्ड को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि भ्रम की स्थिति न रहे। चयन बोर्ड के अध्यक्ष वीरेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को दो-तीन लोगों का प्रतिनिधि मंडल बनाकर मुलाकात कर चयन बोर्ड में अपनी मांग रखें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news