Advertisement

Govt Jobs : Opening

ALLAHBAD UP Teachers Recruitment FRAUD: SHUATS में 77 शिक्षकों की भर्ती में अनियमितता, जांच करेगी एसआइटी

 उत्तर प्रदेश न्यूज़ डेस्क !!!मीडिया रिपेार्ट के अनुसार सैम हिग्गिनबाटम युनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलाजी एंड साइंस (शुआट्स) में कथित तौर पर शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा किया गया था। इसी फर्जीवाड़े की जांच अब स्पेशल

इनवेस्टीगेशन टीम (एसआइटी) करेगी। इसके लिए दो इंस्पेक्टर टीम बनाई गई है, जो लखनऊ से प्रयागराज आकर प्रकरण की कि छानबीन करेगी। एसआइटी की जांच में कुछ नए सुराग और साक्ष्य मिलने की संभावना जताई गई है।

शिक्षकों के प्रमोशन व वेतन में भी वित्‍तीय अनियमितता

आरोप है कि प्रयागराज में नैनी स्थित शुआट्स में 77 शिक्षकों की गलत तरीके से भर्ती की गई है। इसके साथ ही इन शिक्षकों के प्रमोशन और वेतन में भी वित्तीय अनियमितता बरतने का भी आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद शासन के निर्देश पर स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआइटी) गठित की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news