लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (आसपा) के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने शिक्षक भर्ती में बड़े स्तर पर घोटाला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिक्षकों की भर्ती की मूल सूची सार्वजनिक करने की मांग की है। कहा,
सरकार की नीयत यदि साफ हो तो मूल सूची को सार्वजनिक कर शिक्षकों की भर्ती में दिए गए आरक्षण पर स्थिति को साफ करे। वे ईको गार्डन में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के आंदोलन में बोल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री को बचाने के लिए सरकार के मुखिया ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग एक सांविधानिक संस्था है और भाजपा सरकार ने इसका गठन किया है। आयोग ने भी अपनी रिपोर्ट में पिछड़ों को आरक्षण देने में अनियमितता की बात कही है। फिर भी सरकार इसे नहीं मान रही है। सरकार अगर आयोग की रिपोर्ट को भी सही नहीं मानती है तो आयोग को भी भंग कर देना चाहिए। ब्यूरोलेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन 3.0: अनिवार्य या स्वेच्छिक? जानिए कानूनी सच्चाई और शिक्षक अधिकार
- शिक्षक सेवा नियमावली 1981 का 12 वां /15वां /16वां संशोधनों के मुख्य बिंदु
- 72825 शिक्षक भर्ती: 14 साल बाद भी 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति की उम्मीद
- पे बैंड और ग्रेड पे के अनुसार अब यह होगा न्यूनतम वेतन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें