Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के साथ सपा खड़ी रहेगी : अखिलेश

 लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में आक्रामक रुख अपनाया है। शिक्षक भर्ती मामले को आरक्षण और संविधान से जोड़कर सियासी रंग देते हुए अखिलेश ने कहा कि किसी भी तरह से

संविधान में दिए गए आरक्षण से छेड़खानी नहीं की जा सकती। सपा मुख्यालय में शनिवार को अखिलेश ने कहा कि बच्चों की मांग के साथ नाइंसाफी नहीं होगी और सपा 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंत तक खड़ी रहेगी। अखिलेश ने कहा कि अभ्यर्थियों को उनका हक मिलेगा। ये आरक्षण की लड़ाई थी। भेदभाव के साथ सूची बनाई गई थी। बच्चों ने बहुत लंबा संघर्ष किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news