पंचायती राज विभाग में होंगी 8000 भर्तियां
समन्वयक, कंप्यूटर ऑपरेटर अकाउंटेंट और क्लर्क, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
प्रमोशन से भरे जाएंगे राजस्व निरीक्षक के 1718 पद
लखनऊ (ब्यूरो)। सूबे में राजस्व निरीक्षकों के रिक्त पदों पर पदोन्नति की
कार्यवाही शुरू हो गई है। जुलाई तक 1,718 राजस्व निरीक्षकों के पद पदोन्नति
से भर दिए जाएंगे। परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त ने इसके लिए राज्य
लोकसेवा आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है।
मौजूदा समय में राजस्व
निरीक्षकों के 1,326 पद हैं, जिनमें से 842 पद खाली हैं। इसकी वजह से एक-एक
राजस्व निरीक्षक पर कई-कई क्षेत्रों का प्रभार है। नतीजतन राजस्व विवादों
का मौके पर निस्तारण नहीं होने से ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। इसके मद्देनजर
सरकार ने राजस्व निरीक्षक संवर्ग का पुनर्गठन किया और राजस्व निरीक्षक के
1,308 पद सृजित किए।