Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

एचआरडी मंत्री से मुलाकात रही सकारात्मक : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डिंपल वर्मा से मिला। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने प्रमुख सचिव को समायोजित शिक्षकों और शिक्षामित्रों के वेतन संबंधी समस्याओं से रू-ब-रू कराया। संघ का दावा है कि उन्होंने निदेशालय को शिक्षामित्रों का मानदेय जारी करने का निर्देश दिया
और एनसीटीई से की जा रहे पत्रचार की भी जानकारी दी। शिक्षामित्र 5 से 7 अक्टूबर दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देंगे।
बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने बुधवार को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से बात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षामित्रों के समायोजन के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। मंत्री ने पूरे मामले में एनसीटीई की भूमिका और अब तक प्रदेश सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया।
सुप्रीम कोर्ट में भी स्पेशल अपील के लिए नहीं गई है ऐसे में वेतन भुगतान को लेकर संकट खड़ा हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने न्याय विभाग से इस पर राय मांगी थी। विभागीय सूत्रों की मानें तो न्याय विभाग ने कहा कि यह मामला काफी संवेदनशील है इसलिए महाधविक्ता की राय ले ली जाए। विभाग ने बुधवार को ही फाइल इलाहाबाद भेज
दी है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news