Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

एसएसए ने फर्जी शिक्षक भर्ती से किया सावधान : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

ग्राम शिक्षा परिषद के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर झूठी शिक्षक भर्ती निकालने की खबर के एनबीटी में छपने का शासन ने संज्ञान लिया है। सर्व शिक्षा अभियान ने अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस डिस्प्ले किया है,
जिसमें उसने कहा है कि ग्राम शिक्षा परिषद का न तो सर्व शिक्षा अभियान से कुछ लेना-देना है और न ही सरकार से। हालांकि इस डिस्प्ले और स्वीकारोक्ति के बावजूद अब तक एफआईआर सर्व शिक्षा अभियान ने नहीं कराई है और वेबसाइट अब भी चल रही है।
सोमवार के अंक में एनबीटी ने सर्व शिक्षा अभियान का लोगो लगी फर्जी वेबसाइट पर इंटर पास शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने के फर्जीवाड़े की खबर  छापी थी।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news