Advertisement

Govt Jobs : Opening

मुख्यमंत्री से मिले शिक्षामित्र

राब्यू, लखनऊ : शिक्षामित्रों के एक अन्य धड़े ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को मुलाकात कर अपनी समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री से मिलने वाले शिक्षामित्र प्रतिनिधियों में उप्र दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव व अन्य पदाधिकारी शामिल थे। शिक्षामित्र प्रतिनिधियों ने शिक्षक पद पर समायोजन रद होने के संदर्भ में मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखीं। सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उनसे स्कूलों में जाकर पढ़ाने के लिए कहा। यह भी कहा कि सरकार उनकी मदद के लिए हरसंभव उपाय तलाश रही है।

आज दिल्ली जाएंगे योगी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दिल्ली जाएंगे। वह उप राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान करेंगे। योगी इसके लिए गुरुवार को दो बजे राजकीय विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। शनिवार को योगी म्यांमार में रहेंगे और वहां सोमवार को वापस लौटेंगे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news