Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

योगी सरकार ने लगाई शिक्षामित्रों की भर्ती में वेजेट देने पर मुहर

लखनऊ। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में शिक्षामित्रों को वेटेज देने समेत कई अहम प्रस्तावों पर मंगलवार को मुहर लगायी गयी। लोकभवन में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत देते हुए सहायक शिक्षकों की भर्ती में वेटेज देने के प्रस्ताव पर मुहर लगायी गयी है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापकों की नियुक्तियों में वेटेज देने का प्रस्ताव रखा था। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद शिक्षामित्रों को अब आने वाली नियुक्तियों में 25 अंक का वेटेज मिलेगा। हालांकि शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट प्रदान नहीं की गयी है।
बता दें कि टीईटी पास अभ्यार्थियों ने शिक्षा‌ विभाग के इस प्रस्ताव का विरोध किया था। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब उत्तर प्रदेश के उन शिक्षमित्रों को सहायक अध्यापक पद पर स्थायी नियुक्ति में वेटेज दिया जाएगा, जो दो साल में टीईटी पास कर लेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास शिक्षामित्रों को 2.5 अंक प्रति वर्ष के हिसाब से वेटेज दिया जायेगा, जो अधिकतम 25 अंक होगा।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news