जागरण संवाददाता, चित्रकूट : अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की
बैठक तुलसी पार्क में आयोजित हुई। जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर
विस्तार से चर्चा की गई।
रविवार को प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षकों का
शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अवशेष देयकों के संबंध
में बार-बार शिक्षकों को लेखा कार्यालय में चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कई बार बीएसए को इस मामले में अवगत भी कराया जा चुका है
लेकिन आज तक शिक्षकों के अवशेष देयकों का भुगतान नहीं हो पाया। बीएसए
कार्यालय द्वारा अभी तक अवकाश तालिका जारी न करने से छुट्टियों के संबंध
में अध्यापकों में ऊहापोह की स्थिति बनी रहती है। अन्य जिलों अवकाश तालिका
विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। राधेश्याम ¨सह ने कहा कि संगठन की बैठक
नियमित रूप से होनी चाहिए ताकि शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन हो सके। संगठन
द्वारा हमेशा शिक्षकों की लड़ाई लड़ी गई है। जल्द ही शिक्षकों की समस्याओं
को संकलित करके उनके निस्तारण के लिये बीएसए से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। इस
मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज सोनी, मोतीलाल, पंकज ¨सह, धर्मेद्र, मुकेश, अभिषेक
व बृजेंद्रकांत आदि शिक्षक मौजूद रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Leaderboard Ad – Below Nav
Social Media Link
Ad – Above Posts (Multiplex/Display)
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 12460 सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया हेतु मेरिट गुणांक निकालने का तरीका: ऐसे निकालें अपने कटऑफ मेरिट
- UP 29334 Latest News - UPTET JRT 6th Merit list Cut off Final Selection List
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Ad – Between Posts Section
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें