इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित
परीक्षा को केंद्र तय हो गए हैं। अब तक प्रदेश के 11 मंडलों के डीएम ने
अपनी रिपोर्ट भी भेज दी है।
सात मंडलों से शनिवार तक परीक्षा केंद्रों की
सूची आने के आसार हैं। अब परीक्षा नियामक प्राधिकारी
सचिव डॉ. सुत्ता सिंह तय केंद्रों में से परीक्षार्थियों के लिहाज से
केंद्रों को अंतिम रूप देंगी।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती को पहली बार
लिखित परीक्षा 12 मार्च को होनी है। यह इम्तिहान प्रदेश के मंडल
मुख्यालयों पर कराया जाना है। इसके लिए मंडलों के जिलाधिकारियों से परीक्षा
केंद्रों की सूची 15 फरवरी तक मांगी गई थी। उनमें से 11 मंडलों के डीएम ने
रिपोर्ट भेज दी है। सचिव ने बताया कि मंडलों को पहले परीक्षार्थियों के
पंजीकरण एक लाख 83 हजार के आंकड़ें भेजे गए थे, आवेदन में उनकी संख्या सवा
लाख ही रह गई है। ऐसे में तय हुए परीक्षा केंद्र अभी घटेंगे। उनमें बेहतर
साख वाले परीक्षा केंद्र चुनने में भी मदद मिलेगी। यह कार्य जल्द ही पूरा
हो जाएगा। परीक्षा सिर्फ राजकीय और अशासकीय कालेजों पर ही कराई जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें