इलाहाबाद : दिव्यांगों की सुविधा को देखते हुए अब प्रदेश के सभी मुख्य
चिकित्साधिकारी कार्यालयों पर सोमवार को दिव्यांगों का सर्टिफिकेट बनाया
जाएगा। यह फरमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी किया
गया है। शासन द्वारा 13 फरवरी को सभी जनपदों को यह
पत्र भेज दिया गया है।
दरअसल, इलाहाबाद में गुरुवार को सीएमओ आफिस में यह
प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक कमेटी बैठती है, जिसमें उसी दिन प्रमाण पत्र
जारी किया कर दिया जाता था। वहीं प्रदेश के कई जिलों में दिव्यांग प्रमाण
पत्र बनाने के लिए कोई दिन निर्धारित नहीं था। इस वजह से संबंधित जिलों में
दिव्यांगों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए इधर उधर भटकना पड़ता था। कुछ
जिलों में प्रमाण पत्र बनाने में धनवसूली की शिकायत भी रहती थी। इस तरह की
शिकायतों के निस्तारण के लिए इस व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया गया है।
इसके लिए मुख्यमंत्री ने फरमान जारी किया है कि प्रदेश के सभी जिलों में
सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में प्रमाण पत्र बनाने के लिए
कैंप आयोजित किए जाएं। उसी दिन मौके पर ही प्रमाण पत्र भी मुहैया करा दिया
जाएगा, जो निश्शुल्क होगा। प्रमुख सचिव (उप्र शासन) प्रशांत त्रिवेदी ने 13
फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों को पत्र भेजा है।1‘नए शासनादेश के अनुसार अब
प्रत्येक सोमवार को कार्यालय में दिव्यांगों के लिए कैंप लगाया जाएगा।
इसमें उन्हें प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया जाएगा।’ -डॉ. गिरजा शंकर वाजपेई,
मुख्य चिकित्साधिकारी।अब हर सोमवार को बनेगा दिव्यांग प्रमाण-पत्र
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें