लखनऊ : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में शुरू की गई लगभग 20 हजार
भर्तियों का डाटा क्लोन तैयार किया जाएगा। इसके हार्ड डिस्क में सुरक्षित
डाटा को कॉपी कर आयोग और विजिलेंस को दिया जाएगा ताकि
जांच और भर्तियां
दोनों ही जारी रहें। गुरुवार को आयोग पहुंचे विजिलेंस और फोरेंसिक विभाग ने
इस दिशा में
काम शुरू कर दिया है। इससे रुकी हुई भर्तियों को आगे
बढ़ाने आसान हो जाएगा। 1समाजवादी शासनकाल में जारी हुए लगभग डेढ़ दर्जन
विज्ञापनों की 20 हजार भर्तियों की विजिलेंस जांच हो रही है। भाजपा ने
सत्ता में आने के बाद इन भर्तियों पर रोक लगी दी थी। इसके बाद से ही
नियुक्तियों का काम ठप है। आयोग की पुनर्गठन होने के बाद इन नियुक्तियों को
आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है, ताकि अभ्यर्थियों का समय बर्बाद न हो।
अंतिम फैसला विजलेंस की रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने इस दिशा
में कदम बढ़ाए तो पुराने डाटा हासिल करने की समस्या सबसे पहले आड़े आई।
आयोग के अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने इस पर शासन से दिशा निर्देश मांगा। पिछले
दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोग, विजलेंस और फोरेंसिंक विभाग के
अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि मूल डाटा से छेड़छाड़ न करते हुए
उसका क्लोन तैयार लिया जाए। इससे विजिलेंस अपना काम कर सकेगा और आयोग अपना।
गौरतलब है कि 20 हजार नियुक्तियों में किसी में लिखित परीक्षा होनी बाकी
है, तो कुछ में साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर नहीं की जा सकी है। 1आयोग के
अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने बताया कि गुरुवार को विजलेंस और फोरेंसिक विभाग के
अधिकारियों ने आयोग पहुंचकर इस दिशा में काम शुरू कर दिया।रा
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें