Lt grade Teacher Recruitment 2018: उत्तर प्रदेश के राजकीय इंटर
कॉलेजों में कम्प्यूटर प्रवक्ता की भी भर्ती होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग
के अफसरों ने शासन को प्रवक्ता पद के सृजन का प्रस्ताव भेजा है। उत्तर
प्रदेश लोक सेवा आयोग 10768 एलटी ग्रेड भर्ती में पहली बार कम्प्यूटर विषय
के सहायक अध्यापकों की भर्ती करने जा रहा है।
इस बीच शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रवक्ता के पद सृजन का प्रस्ताव भेजा
गया है ताकि इंटरमीडिएट स्तर पर कम्प्यूटर विषय लेने वाले छात्र-छात्राओं
को परेशानी न हो। अपर निदेशक माध्यमिक मंजू शर्मा ने बताया कि बालक
विद्यालयों में 61 और बालिका विद्यालयों में 69 पद सृजित करने का अनुरोध
किया गया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद रिक्त पदों की सूचना लोक सेवा
आयोग को भर्ती के लिए भेजी जाएगी।
एलटी भर्ती में कम्प्यूटर शिक्षकों की क्वालिफिकेशन में होगा बदलाव
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से की जा रही एलटी ग्रेड भर्ती में
कम्प्यूटर शिक्षकों की अर्हता में संशोधन होगा। मास्टर ऑफ कम्प्यूटर
एप्लीकेशन (एमसीए) को भी जोड़ा जाएगा। कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए बीसीए
डिग्रीधारियों को तो योग्य माना गया है, जबकि एमसीए को बाहर कर दिया गया।
बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने एमसीए किया है लेकिन बीसीए नहीं
किया। सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा निदेशालय से जल्द इस संबंध में प्रस्ताव
शासन को भेजा जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Leaderboard Ad – Below Nav
Social Media Link
Ad – Above Posts (Multiplex/Display)
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 12460 सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया हेतु मेरिट गुणांक निकालने का तरीका: ऐसे निकालें अपने कटऑफ मेरिट
- UP 29334 Latest News - UPTET JRT 6th Merit list Cut off Final Selection List
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
Ad – Between Posts Section
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें